फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रक्षाबंधन का बहनों का मिला तोहफा

रक्षाबंधन का बहनों का मिला तोहफा

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन का बहनों का मिला तोहफा
रक्षाबंधन का बहनों को मिला तोहफा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार ने बहनों का तोहफा दिया है। रोडवेज में छह अगस्त की मध्यरात्रि से अगले दिन सात अगस्त की रात्रि 12 बजे तक बहनों को मुफ्त सफर करने की छूट दी गई है। यूपी रोडवेज परिवहन में ऐसा पहली बार किया गया है, जिसमें पर्व पर सफर मुफ्त होगा। इसके लिए डिपो को निर्देश भेजे गए हैं। सात अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षा बंधन पर्व को लेकर योगी सरकार ने बहनों को तोहफा दिया है। प्रदेशभर में एक दिन के लिए बहनों को राखी बांधने के लिए मुफ्त सफर करने की छूट दी गई है। इसको लेकर डिपो में निर्देश पहुंच गए हैं। डिपो स्तर से मुख्य मार्गों समेत लोकल रूट पर भी रक्षा बंधन के दिन बसों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षा बंधन वाले दिन महिलाओं से कोई टिकट नहीं लिया जाएगा। दिल्ली, देहरादून, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा समेत डिपो की बसों जहां तक जाती हैं। वहां तक महिलाओं का सफर मुफ्त होगा। ऐसा पहली बार किया गया है, जिसमें पर्व पर महिलाओं को फ्री यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है। उधर, डिपो के अनुशासन पटल प्रभारी अनुज त्यागी ने बताया कि डिपो को निर्देश पहुंच गए हैं। छह अगस्त को रात 12 बजे से 7 अगस्त के 12 बजे तक महिलाओं को सफर मुफ्त द्िया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed