{"_id":"598375ce4f1c1b98628b478c","slug":"81501787598-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1288 किसानों को मिलेगा ऋण माफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1288 किसानों को मिलेगा ऋण माफी का लाभ
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1288 किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा
जानसठ। जानसठ तहसील क्षेत्र के कर्ज माफी की सूची में आने वाले लाभार्थी किसानों की सूची बनाकर उनके नाम बैंक खातों व आधार कार्ड से जोड़ने का काम प्रशासन ने पूरा कर लिया है। तहसील क्षेत्र के कुल 1288 किसानों को ऋण माफी का लाभ पहली सूची में दिया जाएगा। प्रशासन ने ऋण माफी के लाभार्थियों से शपथ पत्र लेने शुरू कर दिए हैं।
एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार द्वारा सीमांत किसानों के ऋण माफी के लिए तहसील क्षेत्र के किसानों की सूची बनाकर उनके खातों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में तहसील के 1288 किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। पात्र किसानों को अपना एक दस रुपये के स्टांप पेपर पर अपनी कृषि भूमि और संपत्ति का शपथ पत्र बनवा कर जमा करना होगा। प्रथम सूची के पात्र सभी किसान सात अगस्त तक अपना शपथ पत्र बनवा कर जमा करा दें। जिससे आगे की प्रतिक्रिया को पूर्ण कराया जा सके और पात्र लोगों को शीघ्र ऋण माफी का लाभ मिल सके।