{"_id":"597f7d724f1c1b64238b45e4","slug":"81501527410-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्रपाल के इकलौते पुत्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्रपाल के इकलौते पुत्र की हादसे में मौत
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर देर रात हुए सड़क हादसे में पीनना के पूर्व प्रधान मित्रपाल के पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला को लेकर फरार हो गया।
गांव पीनना निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मित्रपाल का इकलौता पुत्र मोहित (22) वर्ष सोमवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पीनना बाईपास के निकट शामली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राले का एक पहिया उसे रौंदते हुआ निकल गया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल मोहित को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित पूर्व ग्राम प्रधान का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। सूचना पर ग्रामीण काफी संख्या में लोग मोर्चरी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
युवती का अपहरण, पुलिस तलाश में लगी
तितावी। गांव अलीपुर कलां में कार सवार युवक युवती का अपहरण कर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस युवती की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
अलीपुर कलां निवासी युवती अपनी मां के साथ सोमवार को गांव में ही घेर में किसी कार्य से जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक विकास अपने साथियों के साथ कार में सवार हो आया। युवकों ने युवती को उठाने का प्रयास किया तो उसकी मां ने शोर मचा दिया। आरोपी युवक पीड़िता को धक्का देकर युवती को कार में डालकर फरार हो गए। देर शाम युवती के पिता ने तितावी थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।