{"_id":"5973a85d4f1c1b8a3e8b45f6","slug":"81500751965-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की इंदिरा की प्रतिमा लगाने को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की इंदिरा की प्रतिमा लगाने को बैठक
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने का आश्वासन
खतौली। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम कन्हई सिंह ने इंदिरा गांधी की नई प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की। एसडीएम ने वार्ता में प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। कांग्रेसियों ने 28 जुलाई तक इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन करने की प्रशासन को चेतावनी दी थी।
असामाजिक तत्वों ने जीटी रोड पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस संबंध में शनिवार को एसडीएम कन्हई सिंह ने तहसील सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाकर बैठक आयोजित की। बैठक में एसडीएम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। बैठक में नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, मुकेश शर्मा, हाजी इजहार अहमद, नासिर सिद्दीकी, आत्म प्रकाश त्यागी, योगेश खारी एडवोकेट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।