{"_id":"597109344f1c1b26468b4629","slug":"81500580148-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर चार कर्मियों पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर चार कर्मियों पर गाज
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मियों की संविदा समाप्त
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में ड्यूटी न करने और लापरवाही बरतने पर चार रोडवेज कर्मचारियों पर गाज गिरी है। एआरएम ने तीन परिचालक और एक चालक की संविदा समाप्त कर दी। इसके अलावा दस कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
कांवड़ यात्रा के दौरान एआरएम बीपी अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया था। कांवड़ में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार, दिल्ली, सहारनपुर, बिजनौर आदि मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई गई थी। चेतावनी के बावजूद कुछ कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। जिसकी जानकारी पर एआरएम अग्रवाल ने तीन परिचालकों दीपक तोमर, अभिषेक अहलावत, ओमकार द्वितीय और एक चालक टीकम सिंह की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। एआरएम ने बताया कि परिचालक दीपक तोमर पहले से ही गैरहाजिर चल रहा था। उस पर पत्रकार रुद्रेश फौजी के साथ अभद्रता करने का आरोप था। उसे पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इनके अलावा दस कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जो कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर नहीं आए हैं। यदि ये ड्यूटी पर नहीं आए तो इनकी भी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।