{"_id":"596bba034f1c1bb9168b45a2","slug":"81500232195-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी-पीजी में पंजीकरण का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी-पीजी में पंजीकरण का आज अंतिम मौका
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
यूजी-पीजी कोर्स में छात्र-छात्राओं ने बंपर पंजीकरण कर दिए हैं। एक सीट पर छह दावेदार खड़े हैं। ट्रेडिशनल कोर्स में अधिक मारामारी है। ऐसे में आधे छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। आज पंजीकरण करने का अंतिम दिन है। हालांकि कांवड़ यात्रा के कारण पंजीकरण की रफ्तार धीमी रही।
सोमवार को डिग्री कालेजों में यूजी और पीजी कालेजों में प्रवेश फार्म भरने का अंतिम मौका है। सहारनपुर मंडल में पंजीकरण के मामले में जनपद दूसरे स्थान पर काबिज है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के सभी कोर्स में रविवार शाम 53 हजार से अधिक पंजीकरण फार्म भरे जा चुके थे। बीए, बीएससी, बीएससी एजी और बीकॉम में बंपर पंजीकरण से कालेजों की भी धड़कने बढ़ गई हैं। क्योंकि टॉपर छात्र-छात्राओं में भी एडमिशन की जद्दोजहद होगी। विश्वविद्यालय अब पंजीकरण की तिथि आगे नहीं बढ़ाएगा। 20 जुलाई को कालेजों में पहली मेरिट सूची जारी होगी। यूजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में एकसाथ एडमिशन होंगे। जिसके चलते कालेज प्रशासन अधिक परेशान है। एक साथ कालेजों में भारी जुटेगी। जिसे कवर करना मुश्किल होगा।
कोर्स में पंजीकरण :
बीए----27434
बीकॉम----10888
बीएससी---13204
बीएससी एजी--2675
बीबीए------815
बीसीए------1494
-----------
एमए--------3234
एमकॉम------1709
एमएससी------2754
एमएससी एजी----984