फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   81 great donors donated blood in Makhiyali and Bhopa

Muzaffarnagar News: भोपा/सिखेड़ा - मखियाली और भोपा में 81 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
81 great donors donated blood in Makhiyali and Bhopa
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा/सिखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और भोपा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया। दोनों जगह 81 रक्तदाओं ने रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। मखियाली में बेटियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और भोपा में स्वास्थ्य विभाग, अमर उजाला फाउंडेशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, दुर्गा चेरिटेबल ब्लड बैंक, दीया सामाजिक संस्था और हिंद मजदूर किसान समिति के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सीएचसी मखियाली के प्रभारी डॉ. विक्रांत और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने पंजीकरण कराया और 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सीएचसी भोपा के प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि शिविर में 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। दोनों जगह शिविर को लेकर उत्साह रहा। अतिथियों और चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


रक्तदान के लिए आगे आईं बेटियां
सीएचसी मखियाली पर आयोजित रक्तदान शिविर में बेटियों ने खूब उत्साह दिखाया। खुशी, दीक्षा, पूजा, खुशी कुमारी, डॉ. नीरू, श्रुति, अनविशा चौधरी, काजल, आरती तंवर, अमिता, रितु चौधरी, बाला देवी, शीतल, लवली, गरिमा, शिवानी ठाकुर, पुष्पा रानी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बांटे प्रमाणपत्र
सीएचसी मखियाली पर एसीएमओ डॉ. एके पंवार और जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया ने उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र बांटे। भोपा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह, पंकज कुमार और संजीव मलिक ने संयुक्त रूप से किया और प्रमाण पत्र बांटे।


15 बार रक्तदान कर चुके उमंग
भोपा। लगभग 30 साल की उम्र में अथाई के उमंग राणा ने लगभग 15वीं बार रक्तदान किया। 50 वर्षीय रतन सिंह ने 28वीं बार रक्तदान किया है। एएनएम सुरभि, रवीना, डॉ संजय शर्मा, हेडमोर्रिर बिजेंद्र राठी, सचिन शिवाच, प्रधान सर्वेश कुमार, समाजसेवी अरुण पाल, शिवकुमार, मोहम्मद अजीम, मोनू शर्मा, पप्पन, उपेंद्र, संजीव, नरेश, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र विकास, अनिल, गोविंद, शुभम, वेद प्रकाश, नदीम अंसारी, वसीम, खुशबू वर्मा, अंकित कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed