{"_id":"63ecda1eae683a262b02e407","slug":"800-couples-will-be-married-in-mass-marriage-muzaffarnagar-news-c-14-1-119398-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: सामूहिक विवाह में 800 जोड़ों की कराई जाएगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: सामूहिक विवाह में 800 जोड़ों की कराई जाएगी शादी
विज्ञापन
27 फरवरी को नुमाइश मैदान में फेरे और निकाह एक साथ होंगे
प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार खर्च किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में सामूहिक विवाह में 800 जोड़े एक दूसरे के होंगे। नुमाइश मैदान में 27 फरवरी को पंडित फेरे कराएंगे और मौलवी निकाह पढेंगे।
जिले में 27 फरवरी को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह में 800 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों और नगर निकायों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के विवाह पर सरकार 51 हजार खर्च करेगी। 35 हजार रुपये लड़की के खाते में जाएंगे। दस हजार का सामान कपड़े, बर्तन आदि दिया जाएगा। सामूहिक विवाह में भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जिले के सभी ब्लाक और निकायों में आवेदन लिए जा रहे है।