फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   769 quintal purchase done in the district

जिले में 769 क्विंटल की हो चुकी खरीद

Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
769 quintal purchase done in the district
देवबंद नवीन मंडी में किसानों से खरीदा गया बोरियों में रखा धान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जनपद में इस वर्ष धान की आवक अच्छी होने के चलते सरकारी एजेंसियां आरएफसी और पीसीएफ करीब 769 क्विंटल धान की खरीद कर चुकी हैं, जबकि सरकार की तरफ से धान खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

देवबंद नवीन मंडी में आरएफसी धान की खरीद कर रही है। जो अभी तक 297 क्विंटल धान खरीद चुकी हैं, जबकि भायला में पीसीएफ ने 472 क्विंटल धान खरीदा है। मंडी समिति के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि धान खरीदने के लिए एजेंसियों को झरना, शामियाना, पंखा और तख्त आदि उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मोटे धान की आवक ज्यादा है। जिन्हें एजेंसियां सरकारी रेट 1868 रुपये क्विंटल के भाव से खरीद रही हैं। भायला पीसीएफ के इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि अधिकांश किसान कंबाइन मशीन से धान काटकर ला रहे हैं, लेकिन उस धान को राइस मिल वाले लेने से इंकार करते हैं। क्योंकि कंबाइन मशीन से धान में चावल के टुकड़े आते हैं। मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीलम पांडेय ने बताया कि गत वर्ष 312 क्विंटल धान खरीदा गया है, लेकिन इस बार आवक अच्छी होने के कारण अकेले देवबंद में करीब 300 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान यशपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, मुकेश त्यागी व गुलशेर ने बताया कि धान की खरीद तो समय पर हो रही है, लेकिन कंबाइन मशीन से कटने वाले धान को खरीदने से एजेंसिया आनकानी करती है। उनका कहना है कि हाथ से धान काटने में पैसा व समय ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद में नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत
- धान की खरीद में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। एजेंसियाें को निर्देशित किया गया है कि वह सभी प्रकार का धान खरीदें। - राकेश कुमार सिंह, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed