फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   75 teachers of degree colleges honored

डिग्री कॉलेजों के 75 शिक्षकों को किया सम्मानित

Wed, 08 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
75 teachers of degree colleges honored
छोटूराम डिग्री कालेज में शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डिग्री कॉलेजों के 75 शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में जनपद के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डिग्री कॉलेजों के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य नरेश मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार तनेजा, विशिष्ट अतिथि सीडीओ आलोक यादव, प्रोफेसर राजीव कुमार गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमारी नोडल अधिकारी मुजफ्फरनगर रहे। डीएवी कॉलेज, चौधरी छोटूराम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज, श्री कुंदकुंद जैन डिग्री कॉलेज खतौली तथा स्वामी कल्याण देव कॉलेज बघरा के 75 शिक्षकों को शॉल व प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम प्रोफेसर नरेश मलिक, प्रोफेसर शशि शर्मा, प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ , प्रोफ़ेसर प्रेरणा मित्तल को सम्मानित किया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा शिक्षक ही भविष्य तथा राष्ट्र के निर्माता हैं। प्रोफेसर एनके तनेजा ने उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए क्या क्या संभावनाएं हैं। डॉ. विजय कुमार ढाका ने आभार जताया। डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ आरके सिंह,डॉ एके सिंह ,डॉ कुंवर पाल, डॉ अरुण कुमार ,डॉ ओमवीर ,डॉ एस के सिंह, डॉ कृष्ण पाल मलिक ,डॉ श्रीकांत, डॉ भूपेंदर, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ सुभाष, डॉ आईडी शर्मा, डॉ सुधीर, डॉ जॉनी, डॉ दुष्यंत डॉ अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed