फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   72 people infected including health workers

स्वास्थ्य कर्मियों समेत 72 लोग संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
72 people infected including health workers
महावीर चौक पर टेस्ट सैन्टर पर कोविड टेस्ट कराती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वास्थ्य कर्मियों समेत 72 लोग संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात और सरकारी दफ्तरों से लेकर गली मोहल्लों तक कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक साथ 72 केस मिलने से हड़कंप मच गया। पहली बार जिले में इतने मरीज मिले हैं। इनमे स्वास्थ्य कर्मी, जेल के बंदी भी शामिल हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैंपल और जांच में कोरोना के 72 मरीज नए मिले हैं। जिला महिला चिकित्सालय के तीन कर्मचारी, जिला कारागार में चार बंदी पाजिटिव मिले हैं। इनके अलावा कम्हेडा, कुतुबपुर, बागोवाली, कूकड़ा, शांतिनगर, जौली रोड, शुक्रताल, रहमतपुर, ककरौली, आदमपुर मौचड़ी, रेलवे रोड खतौली, भनवाड़ा, भैंसाना, चोकड़ा, दधेडू, सैदनंगला, आनंदपुरी, रेनबो विहार, शहर, कृष्णापुरी, रामपुरी, सिविल लाइन, आर्यपुरी, अग्रसेन विहार, गंगारामपुरा, इंदिरा कालोनी, जानसठ रोड, नई मंडी, सुथराशाही, सरवट, सदर बाजार, वृंदावन सिटी, गऊशाला, योगेंद्रपुरी, बिंदल आवास, गांधीनगर, रामपुरम में एक-एक मरीज मिले हैं। पुरकाजी में दो, जड़ौदा में दो, शाहबुददीन में तीन, कसियारा में दो, आदर्श कालोनी में दो, गांधी कालोनी तीन, रामलीला टिल्ला दो, केशवपुरी दो, नुमाइश कैंप में चार, आनंद विहार में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एडीएम ने बताया कि अब टोटल केस 1798 हो गए हैं, जिनमें से 515 एक्टिव केस है। बृहस्पतिवार को 32 मरीज ठीक हुए। अब तक 1257 मरीज ठीक हो चुके है।
विज्ञापन

शहर में बाजारों में रही भीड़
मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं, मगर बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग लापरवाह बने है। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी शहर के भगत सिंह रोड, दाल मंडी, शिव चौक के बाजारों में भीड़ रही। भीड़ के कारण यातायात बाधित रहा तथा जाम की स्थिति कई बार बनी। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को आ रहे है लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई स्थानों पर कोविड जांच केंद्र बनाए गए हैं। कलक्ट्रेट के कोविड नियंत्रण केंद्र पर भी जांच हो रही है। महावीर चौक पर बनाए गए नए कोविड जांच सेंटर पर भी लोग जांच कराने को लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed