फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ में एसडीएम का सीएचसी का औचक निरीक्षण

जानसठ में एसडीएम का सीएचसी का औचक निरीक्षण

Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
जानसठ में एसडीएम का सीएचसी का औचक निरीक्षण
सीएचसी में 17 कर्मचारी गैर हाजिर मिले
विज्ञापन

जानसठ। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 17 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट तैयार करके डीएम को प्रेषित कर दी है।

बुधवार को एसडीएम विजय कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में पहुंचते ही एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें केंद्र में तैनात 17 स्वास्थ्य कर्मचारी गैर हाजिर मिले। एसडीएम ने जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंचकर मरीजों से चिकित्सा संबंधी जानकारी ली तथा मरीजों से मच्छरदानी आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की भी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि तीन डॉक्टर सीएचसी पर ही निवास करते हैं। उन्होंने तीन दिनों में हुई इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जानकारी ली तथा दवाइयों का स्टॉक चेक किया। कुत्ते काटने के इंजेक्शन की जानकारी ली। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेज दी गई है। चिकित्सकों ने अस्पताल में वाटर कूलर, डस्टबिन, लाइट लगाने की एसडीएम से मांग की। एसडीएम ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला को उपयुक्त सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार, नदीम सैला, प्रवीण, सुमित आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed