{"_id":"5cc0a792bdec2217210e89fb","slug":"71556129682-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शिक्षा विभाग में पदों पर नियुक्ति, दो शिक्षकों का भी चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शिक्षा विभाग में पदों पर नियुक्ति, दो शिक्षकों का भी चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में मजलिस-ए-शूरा की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शूरा सदस्यों ने शिक्षा प्रभारी व उप शिक्षा प्रभारी समेत दो नए शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर लगाई।
बुधवार को संस्था के मेहमानखाने में दो चरणों में संपन्न हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शूरा सदस्यों ने शिक्षा विभाग के कार्यवाहक प्रभारी मौलाना अफजल द्वारा प्रस्तुत की गई शैक्षिक रिपोर्ट पर संतुष्टि जताते हुए शिक्षा के स्तर को ओर अधिक बेहतर बनाने को निर्देश दिए। साथ ही संस्था के प्रस्तावित बजट से अधिक खर्च को मंजूरी दी गई। शूरा सदस्यों ने रिक्त चल रहे शिक्षा प्रभारी व उपशिक्षा प्रभारी पद पर नियुक्ति करने के साथ ही गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दो नये शिक्षकों का चयन करने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी, मौलाना इश्तियाक मुजफ्फरपुरी, मौलाना अब्दुल अली फारुकी, मौलाना हकीमुल्लाह अलीगढ़ी, मौलाना रहमतुल्लाह कश्मीरी, मौलाना निजामुद्दीन खामोश, मौलाना महमूद हसन राजस्थानी, मौलाना मल्क मोहम्मद इब्राहीम, मुफ्ती अहमद खानपुरी, मौलाना नूरुल रहमान बिजनौरी, मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन मियां, मौलाना अब्दुल समद पश्चिम बंगाल, मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी, मौलाना हकीम कलीमुल्लाह आदि मौजूद रहे।