{"_id":"5cb4ca20bdec2214367b8c4c","slug":"71555352096-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी के खिलाफ महिलाओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ महिलाओं ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बढ़ती फीस से अभिभावक त्रस्त
मुजफ्फरनगर। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बिल्डिंग फीस, यूनिफार्म एवं किताबों के नाम पर अभिभावकों से उगाही करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को डीएम अजय शंकर पांडेय को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा है कि निजी स्कूलों में बिल्डिंग फीस के नाम पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है। हर साल कक्षाओं का कोर्स बदल दिया जाता है। एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर प्राइवेट प्रकाशन की किताबें लगाई जा रही हैं। प्रत्येक वर्ष मासिक फीस में बढ़ोतरी कर दी जाती है तथा यूनिफार्म भी बदल दी जाती है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। महिलाओं ने मई एवं जून माह की फीस नहीं लेने तथा प्ले से कक्षा पांच तक कोर्स कम करने की मांग की। वाहनों के नाम पर हो रही मनमानी वसूली, रिक्शाओं में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रीति सक्सेना, निशा, रेखा, सुशीला, रेखा मिश्रा, बबीता, सारिका, इंदू, शकुंतला, तारा, अनिता पाल, शिमला आदि शामिल रहीं।