{"_id":"5caa4842bdec22145d384638","slug":"71554663490-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में शामली के बंदी की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में शामली के बंदी की बीमारी से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में शामली के बंदी की बीमारी से मौत
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में सात साल से बंद विचाराधीन बंदी की रविवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बंदी करीब सात साल से कुकर्म के बाद हत्या के मामले में जेल में बंद था, जिसे हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
शामली जनपद के कस्बा कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी गुलफाम (32) पुत्र जमील वर्ष 2012 से कुकर्म व हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि दिसंबर 2017 से जुलाई 2018 तक गुलफाम टीबी की बीमारी से ग्रस्त रहा, जो उपचार के बाद ठीक हो गया था। कुछ समय से गुलफाम फिर से टीबी की चपेट में आ गया था। शनिवार को अचानक खून की उल्टी होने से उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे जेल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गुलफाम की मौत हो गई। जेल अधीक्षक के शब्दों में, बंदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।