{"_id":"5c8fe89cbdec222ffc3591f5","slug":"71552935068-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिला शिक्षिकाओं ने स्कूटी रैली निकाली। शहर के चौराहों पर एकत्र होकर इन शिक्षिकाओं ने लोगों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील भी की। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से स्कूटी रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आईएएस अर्चना वर्मा ने किया।
जीआईसी के मैदान से सीडीओ अर्चना वर्मा ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जिले में जनता को मतदान के लिए जागरूक करने को जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसी की यह एक कड़ी है। महिला शिक्षिकाएं समाज में जागरूक है, स्कूटी रैली में वे एकत्र हुई हैं, इससे समाज में जागरूकता के लिए अच्छा संदेश जाएगा और मत प्रतिशत बढ़ाए जाने में मदद मिलेगी। समाज का जो बुद्धिजीवी वर्ग है और जो अपने मताधिकार के प्रति जागरूक है, वह उन लोगों को जागरूक करने का काम करें जो अपना वोट डालने को लेकर उदासीन रहते हैं। प्रभारी बीएसए योगेश शर्मा ने कहा कि स्कूटी रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई है। यह ध्यान रखा गया है कि शहर के सभी मुख्य चौराहे सूजडू पुलिस चौकी, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिवचौक पर महिला शिक्षिकाओं ने कुछ देर रुककर जनता से वोट की अपील भी की। नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल सहित जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुडे़ लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
पहली बार निकली स्कूटी रैली
मुजफ्फरनगर। मतदाता जागरूकता को पहली बार महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई। दर असल अब से पहले महिलाओं के पास इतनी अधिक स्कूटी होती भी नहीं थी, अब अधिकतम महिला शिक्षिकाओं के पास स्कूटी है। एक नया प्रयोग करते हुए सीडीओ ने जन जागरूकता को स्कूटी रैली निकाली।