फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आखिरकार दर्ज हुई नवविवाहिता के अपहरण की रिपोर्ट

आखिरकार दर्ज हुई नवविवाहिता के अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार दर्ज हुई नवविवाहिता के अपहरण की रिपोर्ट
आखिरकार दर्ज हुई नवविवाहिता के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बुड़ीनाखुर्द से नवविवाहिता के अपहरण के मामले में तितावी पुलिस ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उक्त मामले में कार्रवाई के लिए भाकियू नेताओं को मुख्यालय की दौड़ लगाते हुए अफसरों से आदेश कराने पड़े। भाकियू नेताओं के खिलाफ मामूली मारपीट के मामले में आनन-फानन में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने वाली पुलिस आखिर अन्य गंभीर मामलों में अफसरों के आदेश का इंतजार क्यों करती है यह बड़ा सवाल है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी एक युवती करीब एक पखवाड़े पूर्व हुई शादी के बाद परिजनों से मिलने मायके आई और चार फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने नवविवाहिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन थाना पुलिस हर बार की तरह अफसरों के आदेश का इंतजार करती रही। कई दिन तक थाने के चक्कर काटने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार पीड़ित परिजन मंगलवार को भाकियू के युवा मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिले। आरोप लगाया कि यदि पुलिस त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करती तो संभव है कि नवविवाहिता मिल जाती और पीड़ित परिवार का सामाजिक हनन नहीं होता। पीड़ित परिवार की व्यथा सुनने के बाद एसपी सिटी ने तितावी थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए, तब कहीं जाकर पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। धीरज लाटियान का कहना है कि एक तरफ पुलिस मामूली मारपीट के मामले में भाकियू नेताओं के खिलाफ आनन-फानन में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लेती है तो दूसरी ओर गंभीर मामलों में हर बार अफसरों के आदेश पर ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एसओ पर भाकियू विरोधी छवि रखने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


छात्रा से छेड़छाड़ व पलायन मामले में आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा से आए दिन होने वाली छेड़छाड़ व बदसलूकी से तंग आकर पीड़ित परिवार द्वारा गांव से पलायन करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार को गांव से पलायन कर मिनी ट्रक में सामान के साथ पुलिस ऑफिस तक का सफर तय करना पड़ा। अमर उजाला में बुधवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ दबिश देकर दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों मोनू व मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed