{"_id":"5c606d90bdec2273934e1877","slug":"71549823376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में 150 गैस कनेक्शन बाटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में 150 गैस कनेक्शन बाटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह में 150 गैस कनेक्शन बांटे
बुढ़ाना। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-दो के तहत बड़ौदा गांव में गैस कनेक्शन वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बड़ौदा व आसपास के गांवों की 150 पात्र महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन व सामान का वितरित किया गया।
कस्बे की शहीद रिजवान त्यागी एचपी गैस एजेंसी द्वारा क्षेत्र के गांव बड़ौदा में रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना- दो के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरण समारोह का आयोजन हुआ। वितरण समारोह में बड़ौदा गांव की करीब 200 पात्र महिलाएं शामिल हुईं। समारोह में 150 पात्र महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन बांटे गए। सभी पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गैस कनेक्शन के उपयोग की सुरक्षा के उपाय बताए गए। मोबाइल फोन द्वारा बुकिंग करने का तरीका समझाया गया। समारोह में शाखा प्रबंधक नजर मोहम्मद त्यागी ने बताया कि सिलिंडर का भुगतान पेटीएम, भीम एप व आधार डिजीटल द्वारा किया जा सकता है। समारोह में एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को फोकस कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ौदा गांव के प्रधान महेेश, सन्नी सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।