{"_id":"5c588d82bdec22737548af67","slug":"71549307266-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
छपार। बरला-देवबंद मार्ग पर खोई से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सिपाही ने आरोपी ट्रक चालक को भगाते हुए ट्रैक्टर चालक से ही मारपीट कर दी, जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस पर सिपाही ने ग्रामीणों से माफी मांगकर बमुश्किल जान बचाई।
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव राज्जूपुर निवासी सुभाष सोमवार सुबह खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। सुबह करीब दस बजे गांव कुतुबपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुभाष घायल हो गया। सूचना पर बरला पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि सिपाही ने ट्रक चालक से फीलगुड कर उसे भगा दिया। घायल सुभाष ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने घायल के साथ ही मारपीट कर दी। घायल युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों को फोन पर दी, जिस पर ग्राम प्रधान कलीम के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बरला चौकी पहुंच गए और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाष राठौर मौके पर पहुंच गए और किसी तरह समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद आरोपी सिपाही को बुलाकर उससे घटनाक्रम को लेकर माफी मंगवाई, जिसके बाद विवाद खत्म हुआ। गांव दूधली के प्रधान कुलदीप, सहूद, रवि, सुशील, अमित, मुनीर, प्रवीण व आमित भी मौजूद रहे।
युवक ने भाई-भाभी को पीटा
छपार। थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला निवासी मुरसलीन रविवार शाम शराब के नशे में राहगीरों से गालीगलौज कर रहा था। सूचना पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। भाभी खैरून्निशां ने पति को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।