फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंडलीय रैली के लिए की तैयारी

मंडलीय रैली के लिए की तैयारी

Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय रैली के लिए की तैयारी
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एवं बहुजन मुक्ति मोर्चा की रामपुरम स्थिति कार्यालय हुई बैठक मे 28 जनवरी को मंडलीय रैली की सफलता के लिए तैयारियां की गईं। जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह एवं महानगर अध्यक्ष आसिफ खान ने सहारनपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रमुख जिला महासचिव ठाकुर ओमवीर सिंह ने रैली को सफल बनाने की रूपरेखा बताई। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा, मोनू गुर्जर, राशिद अब्बासी, इसरार अब्बासी, फिरोज खां, बाबू खां, मुंतजिर, डॉ. सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सालिम त्यागी बने प्रदेश महासचिव
मुजफ्फरनगर। आरटीआई, मानवाधिकार एवं विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विपुल माहेश्वरी की संस्तुति पर प्रदेश चेयरमैन यासीर अब्बासी ने मोहम्मद सालिम त्यागी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। आरटीआई प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रकोश बगासी, प्रवक्ता अजय कुमार शर्मा, रवि कुमार, हर्षवर्धन त्यागी आदि ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


पेंशन बढ़ोतरी को होगा धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। गरीबों एवं वृद्धों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ईपीएस95 - नेशनल एजिटेशन कमेटी 23 से 26 जनवरी तक डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि पेंशन में 200 रुपये से दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed