फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा नामंजूर, 7 फरवरी को होगा फैसला

मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा नामंजूर, 7 फरवरी को होगा फैसला

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी का इस्तीफा नामंजूर, 7 फरवरी को होगा फैसला
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है। इस्तीफे पर 7 फरवरी को दिल्ली में बुलाई गई जमीयत वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा। मदनी ने इस संबंध में लेटर जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जब तक इस्तीफे पर फैसला नहीं हो जाता वह संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने बुधवार को अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी को बंद लिफाफे में अपना इस्तीफा भेजा था। मदनी द्वारा उठाए गए इस कदम से कारी उस्मान परेशान हो उठे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा मंजूर नहीं किया। बल्कि उसे वापस मदनी के पास भेजकर अपने फैसले पर पुुनर्विचार करने को कहा था। रातभर मामले को लेकर गहमा गहमी रही। कारी उस्मान भी जमीयत के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। बृहस्पतिवार को मौलाना महमूद मदनी ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा कारी उस्मान को भेजा था, लेकिन उसे मंजूर नहीं किया गया। उनके हुक्म और मशविरे से 7 फरवरी जमीयत उलमा-ए-हिंद की मजलिस-ए-आमला (वर्किंग कमेटी) की बैठक बुलाई गई है। जिसमें इस्तीफे पर चर्चा की जाएगी। मदनी ने कहा कि जब तक इस्तीफे पर फैसला नहीं हो जाता वह पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। मदनी के इस फैसले को लेकर जमीयत के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जमीयत अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी दिल्ली रवाना
देवबंद। मौलाना महमूद मदनी के पद से त्यागपत्र देने से परेशान अध्यक्ष कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचकर वह मौलाना मदनी से मुलाकात कर इस्तीफा दिए जाने की वजह जानेंगे। हालांकि बुधवार को कारी उस्मान यह कह चुके हैं कि मदनी पूर्व में कई बार अपनी मजबूरियां जाहिर कर इस्तीफा देने की बात कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें इसके लिए मना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed