फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल कौम व समाज के लिए बड़ा नुकसान: मदनी

मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल कौम व समाज के लिए बड़ा नुकसान: मदनी

Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल कौम व समाज के लिए बड़ा  नुकसान: मदनी
मौलाना हसीब सिद्दीकी का इंतकाल कौम व समाज के लिए बड़ा नुकसान: मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद की शोकसभा में मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक व जमीयत के कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी को याद किया। कार्यक्रम में सर्वधर्म के लोगों ने शिरकत की और सिद्दीकी के कार्यों का बखान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी) की जिला कार्यकारिणी की ओर से नगर के महमूद हाल में आयोजित हुई शोकसभा में जमीयत अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी का निधन एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। वर्ष 1961 में कायम हुए मुस्लिम फंड ट्रस्ट के द्वारा उन्होंने कौम के लिए जो काम किए वो अपने आपमें एक मिसाल है। अध्यक्षता कर रहे जमीयत के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि एक दिन हर इंसान को इस दुनिया से जाना है मगर कुछ लोग ऐसे होते है जिनके जाने से एक खालीपन हो जाता है और मौलाना हसीब सिद्दीकी भी ऐसे ही शख्सियत थे। मुजफ्फरनगर एडीएम हरीश चंद्रा ने सिद्दीकी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ कहा कि जब वह देवबंद में एसडीएम के पद पर तैनात हुए तो उनकी मुलाकात मौलाना हसीब सिद्दीकी से हुई थी। जिनके अंदर उन्हें पिता की छवि दिखाई दी। दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना हबीबुर्रहमान ने कहा कि आज के दौर में नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने वाले बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी कौम और समाज के सच्चे रहबर थे। अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी, दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी, मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, त्रिवेणी शुगर मिल के महाप्रबंधक डीएन मिश्रा, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह, श्री त्रिपुर मॉ बाला सुन्दरी देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुस्लिम फंड ट्रस्ट के नवनियुक्त मैनेजर सुहैल सिद्दीकी, डा. डीके जैन, मुफ्ती शरीफ खान, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, नजम उस्मानी, वली वकास, मौलाना राशिद, अरुण अग्रवाल, इब्राहीम कासमी, चौ. ओमपाल सिंह, इनाम कुरैशी, एय्याज सिद्दीकी, मौलाना शमशेर, राजकिशोर गुप्ता, सलीम कुरैशी, मौलाना महमूदुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed