फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शीतलहर चलने से कंपकपाए लोग

शीतलहर चलने से कंपकपाए लोग

Wed, 09 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शीतलहर चलने से कंपकपाए लोग
शीतलहर चलने से कंपकंपाए लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। उधर, स्कूलों में घोषित अवकाश भी समाप्त हो गया है। बुधवार को स्कूल खुलेंगे। कड़ाके की ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई दिनों से लोग सर्दी से परेशान हैं। सुबह और शाम शीतलहर चलने से जनजीवन पर बुरी तरह असर पड़ रहा है। ठंडी हवा ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री तथा अधिकतम 19.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में बार-बार बादल छाते रहे। सूरज के बार-बार छिपने के कारण दिन में धूप भी पूरी तरह नहीं निकल सकी। शाम होते ही फिर से शीतलहर शुरू हो गई। इक्का-दुक्का लोग ही चौराहों पर जल रहे अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी होने का असर भी नजर आया। जल्द ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। स्कूलों में घोषित अवकाश भी समाप्त हो गया है। इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। बुधवार को पूर्व की तरह स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed