फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   परिजनों से लड़ाई कर कोतवाली पहुंची युवती, घर जाने से इंकार किया

परिजनों से लड़ाई कर कोतवाली पहुंची युवती, घर जाने से इंकार किया

Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से लड़ाई कर कोतवाली पहुंची युवती, घर जाने से इंकार किया
देवबंद (सहारनपुर)। रास्तम गांव की एक युवती परिजनों से लड़ाई कर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने घर से जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल युवती को उसके मामा के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रास्तम गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने बुधवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से परिजनों की शिकायत की। युवती का आरोप था कि माता-पिता और भाई उसके साथ मारपीट करते हैं इसलिए वह घर नहीं जाएगी। जानकारी होने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को कोतवाली बुला लिया, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। कई घंटे के बाद युवती निहालखेड़ी निवासी मामा के साथ जाने को तैयार हुई। जिसे पुलिस ने उसके सुपूर्द कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने दो लोगों पर लगाया प्लाट पर कब्जे का आरोप, तहरीर दी
देवबंद। सांपला खत्री निवासी फरीदा ने कोतवाली में तहरीर देकर दो लोगों पर प्लाट में निर्माण कार्य न करने देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में फरीदा ने बताया कि उसने 7 अप्रैल 2016 को एक आवासीय प्लाट रविदास मार्ग निवासी हुसन बानो से खरीदा था और उसका बैनामा भी कराया हुआ है। फरीदा के मुताबिक वह अपने प्लाट में निर्माण कार्य कराना चाह रही है, लेकिन फुलास अकबरपुर व कोहला बस्ती निवासी दो व्यक्ति उसे निर्माण कार्य कराने से रोक रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोग प्लाट पर जबरन कब्जा किए हुए हैं। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed