{"_id":"5c1d31b6bdec2256f4367fb2","slug":"71545417142-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार में अध्यक्ष पद पर अनिल और योगेंद्र में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार में अध्यक्ष पद पर अनिल और योगेंद्र में मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 297 मतदाताओं में से 276 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ से शुरू होकर मतदान चार बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर यहां अनिल दीक्षित और योगेंद्र मित्तल में कड़ा संघर्ष है। महासचिव पद पर बीएस मलिक और सुनील मित्तल आमने-सामने हैं। आज सुबह दस बजे से मतगणना होगी।
सिविल बार के चुनाव को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह रहा। सुबह नौ बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी ने बताया कि कुल 297 मतदाताओं में से 276 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। समय निकलने के बाद पहुंची एक महिला अपना मत नहीं डाल पाई। चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। सिविल बार के चुनाव में दो गुटों में सीधी टक्कर है। मुख्य मुकाबला अध्यक्ष और महासचिव के पद को लेकर है। अध्यक्ष पद पर यहां अनिल दीक्षित और योगेंद्र मित्तल में कड़ा संघर्ष हैं। सचिव पद पर बीएस मलिक और सुनील मित्तल में कांटे का संघर्ष है। आज सुबह दस बजे से मतगणना होगी। मतगणना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है। दोपहर दो बजे तक स्थित साफ होने की संभावना है।