{"_id":"5c0c01aabdec2241913028f3","slug":"71544290730-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की उमड़ी भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की उमड़ी भीड
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों की उमड़ी भीड
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला सत्र न्यायालय के परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए वादकारियों की भारी भीड़ उमड़ी।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचैरी ने किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विपिन कुमार तृतीय और नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक के आलोक रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के स्टाल लगाए गए। जहां वादकारियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सुलह सफाई के आधार पर अपने केसों का निस्तारण कराया। बैंकों की इस कार्रवाई में जहां शामली के एलडीएम व चीफ मैनेजर मौजूद रहे, वहीं नाबार्ड के प्रबंधक शैलेंद्र पडियार एवं पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय परामर्शदाता पूर्व सचिव विजय गुप्ता ने भी वादकारियों का मार्गदर्शन किया। लोक अदालत के पूछताछ केंद्र पर अमीन द्वितीय अनिल गौतम के निर्देशन में अन्य सहयोगियों ने आडियो तकनीक के माध्यम से वादकारियों का मार्गदर्शन किया। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से भी शिविर लगाया गया। जहां सीओ सुरेश पाल एवं कुलदीप कुकरेजा के निर्देशन में बीएसएनएल के कर्मचारियों ने लोक अदालत में 1100 केस लगाए थे, जिसमें लगभग 30 केस फाइनल होने से लगभग दो लाख रुपये के राजस्व का विभाग को लाभ हुआ। बीएसएनएल ने पहली बार अपना स्टाल लगाया था।