फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डायट के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

डायट के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
डायट के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तर इंटर कॉलेज खेल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और श्रीराम कालेज की ओर से हुई प्रतियोगिता में अंतिम दिन के खेलों का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा, डायट प्राचार्य भीम सिंह, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने किया।
विज्ञापन

योगा महिला वर्ग की प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन की शिवानी प्रथम, डायट संस्थान की सरिता द्वितीय और श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन की वैशाली तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग में डायट के अभिषेक प्रथम, रोहित द्वितीय रहे। वॉलीबाल पुरूष वर्ग में लॉर्ड शिवा कॉलेज विजेता तथा श्रीराम कालेज उपविजेता रहे। वॉलीबाल महिला वर्ग में डायट ने बाजी मारी। ऊंची कूद सचिन प्रथम, गजानंद सैनी द्वितीय, अजय शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में रचना राठी, जुबैदा, हीना परवीन पहले तीन स्थान पर रही। शॉटपुट रचना राठी प्रथम, शिखा देओल द्वितीय, सपना तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में डायट ने एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। कबड्डी महिला में दीनदयाल कॉलेज ने डायट को हराया। खो-खो में डायट ने एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट को हराया। महिला वर्ग में डायट संस्थान विजेता रही। 100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रश्मि प्रथम, शिखा देओल द्वितीय, प्रिया तृतीय रही।
विज्ञापन

100 मीटर पुरुष वर्ग में डायट का विमल प्रथम, वासु गुप्ता द्वितीय, अंकुर तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर महिला में शिवानी, नेहा, मनीषा पहले तीन स्थानों पर रही। पुरुष वर्ग में गजानंद सैनी, अनुज कुमार, पवन ने बाजी मारी। बैडमिंटन सिंगल्स महिला वर्ग में डायट की शिवानी ने दीनदयाल कॉलेज की निधि शर्मा को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग सिंगल्स की प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के अभिषेक ने ओएसजीएसआर कॉलेज के विनित बालियान को हराया। बैडमिंटन डबल्स की में निधि शर्मा और प्रिया की जोड़ी ने मधू और आयुषी की जोड़ी को पराजित किया। पुरुष में अभिषेक और रोहित ने निपुल चौधरी व मनीष बालियान हो हराया। 2 गुणा 200 रिले दौड़ डायट ने जीती। डीएम ने विजेताओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डॉ प्रेरणा मित्तल, प्रमोद कुमार, बीपी वर्मा, जगमेहर गौतम, मंदीप, संदीप राठी, ऊषा वर्मा, आयशा परवीन, रश्मि शर्मा, अमरदीप, आशु शर्मा, संदीप, डॉ अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed