फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमजी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का सम्मान

एमजी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का सम्मान

Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एमजी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का सम्मान
एमजी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक शाखा के द्वारा संस्कृति सप्ताह समापन समारोह की कड़ी में आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में एमजी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंधी और प्रधानाचार्य जीबी पांडेय को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग को शॉल ओढ़ाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद विवेक के प्रांतीय उपाध्यक्ष हस्तिनापुर प्रांत सुधीर कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक का शिष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है उसी तरह शिष्य का गुरु के प्रति समर्पण भाव रहता है। शिक्षक के सिद्धांतों को अपनाकर शिष्य हर सफलता को पाकर जीवन में उन्नति प्राप्त करता है। गुरु-शिष्य का जीवन एक-दूजे के बिना नहीं चलता, शिक्षक जहां भविष्य निर्माता है तो शिष्य भावी भविष्य का निर्माण कर्ता है। संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष संस्कृति सप्ताह के दौरान गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय चेयरमैन डॉ आरके सिंह, संरक्षक निधीश राज गर्ग, संरक्षक मुकेश बिन्दल, अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव अचिन कंसल, सीमा अग्रवाल एवं अचला बिन्दल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed