{"_id":"5b9fffb1867a557e9f67c8e9","slug":"71537212337-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के अंतर्गत चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत के अंतर्गत चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत के तहत चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए
मुजफ्फरनगर। आयुष्मान भारत के तहत स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में पायलट रन चलाया गया। सीएमओ ने चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा।
जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर से प्रारंभ होगी। योजना को पूरी तरह से लागू करने से पहले जिला चिकित्सालय परिसर में चरणबद्ध तरीके से योजना का पायलट रन चलाया गया। सीएमओ डॉ पीके मिश्रा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आज चार लाभार्थियों अशोक कुमार, मदन लाल, नसरी, अमरनाथ को गोल्डन कार्ड प्रदान किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकारी एवं प्राईवेट अस्पतालों में करा सकेंगे। इसके तहत सेकेंड्री, टर्शियरी जैसे की कैंसर, हृदय रोग जैसी 1350 बीमारियां सम्मिलित की गई है, जिनका नि:शुल्क इलाज होगा। योजना के तहत परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु सीमा एवं लिंग की बाध्यता नहीं रखी गई है। पूर्व से चली आ रही बीमारियों का इलाज भी इसमें किया जाएगा। इलाज के दौरान दवा, जांचें जैसे कि एक्स रे, अल्ट्रासाउंड इत्यादि की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ शरण सिंह, डॉ बीके ओझा, डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरिप्रसाद, अनुज सक्सेना भी मौजूद रहे।