फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद मुखिया को मकसद में कामयाबी की झलक दिखाई दी

रालोद मुखिया को मकसद में कामयाबी की झलक दिखाई दी

Mon, 10 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रालोद मुखिया को मकसद में कामयाबी की झलक दिखाई दी
जाट-मुसलमानों को लुभाने की कोशिश
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता का दिल टटोलने आए रालोद मुखिया अजित सिंह को अपने मकसद में कामयाबी की झलक दिखाई पड़ी। रालोद की जाट और मुसलमानों को साधने की पूरी कोशिश है। यही वजह है कि जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे जाट और मुसलमानों को एक साथ देखकर अजित सिंह काफी खुश नजर आए। कस्बे में लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में रालोद के जनसंवाद कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अतहर हसन, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सपा नेता आदेश त्यागी सहित सपा के कई लोगों ने पार्टी को छोड़कर रालोद का दामन थामा। इस मौके पर आई जाट व मुसलमानों की भीड़ को देखकर चौधरी अजित सिंह का चेहरा खिल उठा। अगले लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने जाट व मुसलमानों को अपना फोकस बनाया है। दोनों समुदायों को एक साथ जोड़कर ही चुनावी भवसागर से पार होने की उनकी नीति है। इस गठजोड़ के कारण कैराना लोकसभा के उपचुनाव में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed