फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में युवक की तलाश को पीएसी के गोताखोर लगे

गंगनहर में युवक की तलाश को पीएसी के गोताखोर लगे

Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में युवक की तलाश को पीएसी के गोताखोर लगे
गंगनहर में युवक की तलाश जारी
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर में कूदने की आशंका पर युवक को तलाश करने के लिए पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया है। पीएसी के गोताखोर मोटरबोट से युवक को तलाश करने में जुट हुए हैं।

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साईं मंदिर निवासी 22 वर्षीय गौतम पुत्र अनिल 22 जुलाई को अपने दोस्त अमित के साथ खतौली की गंगनहर पर आया था। गौतम गंगनहर में पैर लटका करके किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। पुलिस के मुताबिक गौतम को कई बार उसके दोस्त अमित ने घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। दोस्त अमित वहां से गंगनहर की दूसरी तरफ चला गया। अमित कुछ देर बाद पहुंचा तो गौतम वहां पर नहीं मिला। अमित समझ गया कि गौतम गंगनहर में कूद गया है। दोस्त अमित डर गया और उसने घर पर इस बारे में कुछ नहीं बताया। गौतम शाम तक घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना। पुलिस ने शक के आधार पर दोस्त अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर अमित ने गौतम के खतौली गंगनहर में डूबने की बात बताई। परिजनों को भी बृहस्पतिवार की सुबह पीएसी के गोताखोरों ने गंगनहर में गौतम को तलाश करना प्रारंभ किया। शाम तक पीएसी के गोताखोर मोटरबोट से गौतम को तलाश करने में जुटे हुए थे। अभी तक गंगनहर में गौतम का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed