{"_id":"5b52320f4f1c1b40748b6024","slug":"71532113423-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्शियल वाहनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्शियल वाहनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट मोटर्स कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार से मुजफ्फरनगर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा भी कॉमर्शियल वाहनों का चक्का जाम करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हाजी आसिफ राही ने बताया कि हड़ताल के शुरूआती दो दिन में वाहनों को लोडेड माल गंतव्य तक पहुंचाने की छूट दी गई है, जिसके बाद आंदोलन में तेजी लाई जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार से लगातार अपनी मांगों पर विचार किए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिलने से शुक्रवार को आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए हैं, जिन्होंने अपने वाहनों को खड़ा भी कर दिया है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बढ़ोत्तरी के साथ ही रोड टैक्स, गुड़ टैक्स जैसी समस्याओं के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिए जाने से हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ा है।