{"_id":"5b48fa754f1c1bc6508b458e","slug":"71531509365-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक शिविर में बच्चों को दवा पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक शिविर में बच्चों को दवा पिलाई
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में बच्चों को बुखार से बचाने के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सौरभ भास्कर ने बताया कि बुखार से बचाने के लिए सरकार द्वारा होम्योपैथिक दवाई चलाई जा रही है। जिसके पीने से 6 माह तक किसी भी प्रकार का कोई बुखार नहीं आ सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य भी सही रहेगा। शिविर में बच्चों के कान व दांत आदि का परीक्षण भी किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य समुद्र सैन व सह प्रधानाचार्य संजय कुमार पंत ने बच्चों को दवाई पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने चारों तरफ साफ सफाई रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। शिविर में सौरव शर्मा, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सचिन शर्मा, व जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन