{"_id":"5b37cf004f1c1bee388b493d","slug":"71530384128-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला क्षय रोग अधिकारी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला क्षय रोग अधिकारी का औचक निरीक्षण
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्षय रोग अधिकारी ने निरीक्षण किया
खतौली। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने गांव भैंसी में पहुंच कर एसीएफ टीम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर टीबी के मरीजों को चिह्नित करने का दस दिवसीय अभियान चलाया गया। गांव भैंसी, मथेड़ी, रायपुर नंगली में चलाए गए अभियान में 9541 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीबी के लक्षण पाए जाने वाले 85 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए। ऐसेे मरीजों को सीएचसी में बुलाकर इलाज से संबंधित सलाह दी गई। टीम ने सीएचसी में लैब की भी जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जांच टीम में डा. प्रवीण चोपड़ा, डा.वीके सिंह, आदि रहे। एसीएफ टीम नोडल अधिकारी डा. राजीव निगम, डा. अवनीश कुमार, नोडल सुपरवाइजर देवेंद्र लोहित, चीफ फार्मेसिस्ट अंजुम प्रवेज आदि मौजूद थे।