{"_id":"5b2d460c4f1c1bf56e8b96a9","slug":"71529693708-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम को ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम को ट्रायल कल
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीमों के चयन के लिए मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों का ट्रायल 24 जून रविवार सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार शामली से रणजी ट्रॉफी के लिये 17 और अंडर-23 के लिए 22 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। जबकि मुजफ्फरनगर से रणजी के लिए 30 और अंडर 23 के लिए 64 खिलाड़ी पंजीकृत है। जो ट्रायल में भाग ले पाएंगे। ट्रायल हेतु पंजीकरण स्लिप साथ लाने को कहा गया है। रणजी ट्रॉफी का ट्रायल कानपुर में 29 जून से एक जुलाई तक होगा।
समरसता यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। सामाजिक समरसता यात्रा शुक्रवार को संघावली से प्रारंभ हुई। दतियाना, खामपुर होते हुए रामपुर समाप्त हुई। समरसता यात्रा में दतियाना में आयोजित सभा में स्वामी राधा रमण जी महाराज ने कहा कि समाज में जाग्रति की आवश्यकता है। जहां उच्च वर्ग को जाग्रत होना है। स्वामी ने कहा कि जब पंडित जी कहने पर अपवित्र को भी पवित्र मान लिया जाता है, तो अब तक भी शुद्र पवित्र क्यों नहीं हुआ। जब तक हम सभी वर्ण बिना भेद-भाव के साथ नहीं चलेंगे तब तक समरसता का कोई लाभ नहीं है। यात्रा संयोजक संजीव शंकर ने कहा कि समाज के लिए यह शर्म का विषय है कि एक संत को सामाजिक समरसता के लिए निकलना पड़ रहा है। स्वामी नित्य चेतन, डॉ रजनीश, दयानंद, ओमप्रकाश उपाध्याय, राकेश शर्मा, आदेश शर्मा, डॉ मोहर सिंह शास्त्री आदि उपस्थित रहे।