{"_id":"5b2d43474f1c1b2b428b644e","slug":"71529692999-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफी नाइट में कलाकारों ने आवाज का जादू बिखेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफी नाइट में कलाकारों ने आवाज का जादू बिखेरा
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफी नाइट में कलाकारों ने आवाज का जादू बिखेरा
मुजफ्फरनगर।
नुमाइश पंडाल में रफी नाइट के कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। रफी, मुकेश और किशोर के पुराने गीतों ने लोगों को ऐसे बांधे रखा कि कार्यक्रम रात्रि के तीन बजे तक चला। मुख्य अतिथि डॉ सुभाषचंद शर्मा और एडीएम प्रशासन हरीशचंद ने भी गीत सुनाकर वाहवाही लूटी।
क्रिएशन ग्रुप की ओर से आयोजित रफी नाइट का मुख्य अतिथि आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा परिषद के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रफी नाइट महामुकाबले में रिहान वारसी को प्रथम, इरशाद खतौली दूसरे और अनिल झुमरु तीसरे स्थान पर रहे। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। टीवी स्टार सोनल पंवार ने पंजाबी गीत की प्रस्तुति दी। एंकरिंग कर रही दीपा दुआ, सोनिया शर्मा ने गीतों पर वाह वाहवाही लूटी। डॉ सुभाषचंद शर्मा ने पड़ोसन फिल्म का गाना तुम्ही तो लाई हो जीवन में मेरे गाकर अपनी आवाज का परिचय भी दिया। एडीएम हरीशचंद्र ने भी अपनी गायकी का परिचय दिया। प्रोग्राम में निर्णायक की भूमिका नरेंद्र शर्मा, चित्रा शर्मा ने निभाई। संयोजक अरशद गुड्डू ने सभी का आभार जताया।
एडीएम प्रशासन ने स्थिति को संभाला
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। रफी नाइट में पंडाल खचाखच भरा था। स्टेज से गीत की प्रस्तुति हो रही थी, अचानक मेला कोतवाल सर्वेश कुमार पहुंचे और गायक से माइक छीन लिया। आयोजकों और मौजूद जनता को धमकाना शुरू कर दिया। शोर मचाओगे तो कार्यक्रम बंद करा दूंगा। कोतवाल के इस रवैये के दौरान समारोह में मुख्य अतिथि भी मौजूद थे। जनता के साथ ये लोग भी दंग रह गए। इन दोनों लोगों ने जिस कार्यक्रम की तारीफ की, कोतवाल इसे खराब कार्यक्रम बताया। एडीएम प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया नहीं तो हालात खराब हो सकते थे। बाद में सीओ हरीशचंद्र भदौरिया खुद कार्यक्रम में बैठे और सम्पन्न कराया।
विज्ञापन
कोतवाल ही कर रहे माहौल खराब
मुजफ्फरनगर। शहर के कई नागरिकों का आरोप है कि नुमाइश में मेला कोतवाल ही माहौल खराब कराने पर लगे हैं। भीड़ के चलते बैठने के लिए सीट नहीं मिलने पर स्टेज पर चढ़कर उन्होंने हंगामा किया। प्रदर्शनी प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह की बिना अनुमति के नुमाइश में नौटंकी प्रारंभ करा दी। नौटंकी ही यहां हमेशा बवाल का कारण बनती रही है। यही नहीं पार्किंग ठेकेदारों को निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली की छूट दिए रखी। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कई पत्र जारी करने के बाद भी पार्किंग में रेट लिस्ट नहीं लगाई गई। पुलिस की जिस तरह की हरकतें चल रही है, कोई बड़ी घटना हो गई तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
सफाई की कोई व्यवस्था नहीं
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। नुमाइश में गंदगी के हालात बने हैं। पंडाल के पीछे के हिस्से में तो गंदगी के ढेर लगे हैं। लोग यहां दुर्गंध से परेशान है। जिला प्रशासन ने शुरू में जो दावे किए थे उन सभी पर अधिकारी फेल होते नजर आ रहे हैं। जब सफाई तक नहीं करा सकते तो और तो बाद की बात है। दुकानदार भी प्रतिदिन यह शिकायत कर रहे है।
-