फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अलंकरण समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित

अलंकरण समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अलंकरण समारोह में मेधावी बच्चे सम्मानित
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कालेज में मां रघुवीरी देवी की स्मृति में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कालेज में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने किया। कहा कि छात्र छात्राएं अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण कर अपने विद्यालय के साथ अपने गांव व कस्बे का नाम रोशन करे। समारोह में जनपद में इंटरमीडिएट में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कालेज की छात्रा आकृति अग्रवाल व अंकुर धोलियान सहित विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के निदेशक डा. सत्यवीर आर्य ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रबंधक सुघोष आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने कालेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह बालियान, मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, महामंत्री जितेंद्र धवन, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग व आरएसएस के खंड कार्यवाह अमित कुमार आदि मौजूद रहे। समारोह को सफल बनाने में संतोष पंवार, प्रदीप आर्य, पूजा बालियान, रोमा बालियान, योगेंद्र कुमार, शाकिर अली, सुरेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed