{"_id":"5af73b3d4f1c1beb408b4d35","slug":"71526151997-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के लिए मन में मैत्रीभाव रखिए-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के लिए मन में मैत्रीभाव रखिए-महाराज
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नयन सागर महाराज का मंगल प्रवेश
खतौली। जागृति कारी संत नयन सागर मंसूरपुर से पद विहार करते हुए शनिवार की सुबह धर्मनगरी खतौली में पहुंचे। मुनि के साथ भक्तों की भारी भीड़ धर्म की जयकारे करते हुए चल रही थी। गंगनहर पर बैंडबाजों के साथ भारी भीड़ मुनि की अगवानी के लिए उपस्थित थी।
भक्त बैंड जैन धर्म की शिक्षाओं पर आधारित मधुर भजन पर प्रस्तुति करते हुए चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य किए। मंगल प्रवेश में उत्साह का माहौल था। मुनि के सानिध्य में शिखर पताका व कलश शुद्धि महोत्सव नया मंदिर में आयोजित किया गया। महोत्सव में मुनि ने बताया कि जीवन में सद्कार्यों व सद विचारों को सर्वोपरि स्थान दो। जीवन में आत्मिक उन्नति के लिए विचारों की पवित्रता आवश्यक है। सभी के लिए मन में मैत्रीभाव रखिए। सभी से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। मुनि का प्रयास सराफान स्ट्रीट स्थित साधु भवन में रहेगा। मंगल प्रवेश में एलएम जैन, सुभाष सराफ, मुकेश एडवोकेट, बंटी सराफ, श्रीपाल, नरेश, अनुपम आढ़ती, सुनील ठेकेदार, प्रदीप, सतीश सराफ, पारस, अनुपम, अन्नू, विपिन, अतुल, विनीत, शीलचंद, सुनील तिगाई, मनीष, सुरेंद्र, नीरज जैन प्रवक्ता, डा. आशा, रीतु, शैली, सोनिया, रीमा, सोनी, प्रज्ञा, बीना, अकलंक, पतेंद्र, वैभव आदि उपस्थित रहे।