{"_id":"5adf76304f1c1b86098b64fd","slug":"71524594224-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी कब्जा जमाया
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दरबार क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी कब्जाई
मंसूरपुर। दरबार क्रिकेट क्लब ने फाइनल मैच में प्रिंस क्लब मुजफ्फरनगर को सात विकेट से हराकर फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मंसूरपुर के एकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर तीन टीमों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल छह मैच खेले गए। फाइनल मैच दरबार क्रिकेट क्लब मंसूरपुर व प्रिंस क्लब मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। 20 ओवर के मैच में प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंसूरपुर की टीम ने 18 ओवर में मुजफ्फरनगर की टीम को हरा दिया। मोहसिन ने 55 रन बनाए तथा उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी आयुष रावत ने 30 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें बेस्ट बॉलर का मेडल दिया गया। एंपायर की भूमिका मोहम्मद अतीक ने निभाई। आयोजन में मोहम्मद वासिक, पुष्पेंद्र चौधरी, फईम, मोहम्मद मुजस्सिम, आशीष यादव का सहयोग रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।