{"_id":"5ade2ee74f1c1b350b8b62d0","slug":"71524510439-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ
जानसठ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिक्षा संघ ने गांव नरसिंहपुर में ग्रामीण शिक्षा एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। संघ के महासचिव ने बताया कि देश के प्रत्येक गांव से 10 बच्चों को गोद लेकर 64 लाख बच्चों को गोद लेने का लक्ष्य रखा गया है।
गांव नरसिंहपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा संघ नामक संस्था ने ग्रामीण शिक्षा एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेरठ की जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि गांव की प्रतिभा को निखारने के लिए ग्रामीण स्तर पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अंबेडकर खेल के महासचिव आरके भारत ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया। संघ के महासचिव अंकित कुमार भारत ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष 10 बच्चे गोद लिए जाएंगे, जिसमें से 5 बच्चे शिक्षा से 5 बच्चे खेलने के लिए जाएंगे। संस्था गांव के कक्षा 2 से 10 तक के बच्चों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें पास होने वाले प्रथम पांच बच्चों को चुना जाएगा। इस तरह से दूसरे दिन गांव के बच्चों की खेल प्रतियोगिता होगी, जिसमें से पांच बच्चे चयनित किए जाएंगे। 10 बच्चों को संस्था एक साल के लिए गोद लेकर उनका पूरा खर्च उठाएगी। इस प्रकार संस्था द्वारा देशभर के प्रति गांव से करीब 64 लाख बच्चों को गोद लेने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में अंशी देवी, शाकिर अली, सुभानी, नरेंद्र, वेदपाल आदि मौजूद रहे।