{"_id":"5ad8eb734f1c1b81028b569d","slug":"71524165491-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की पांच बीघा गेंहू की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की पांच बीघा गेंहू की फसल जली
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम जयंत धूमधाम से मनाई
तितावी। बघरा ब्लाक के गांव बुड़ीना कलां में बृहस्पतिवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जयंती पर शिव मंदिर में हवन यज्ञ कर सुख समृद्धि की कामना की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, तितावी थाना के एसएसआई ओमकार नाथ पांडे व गांव के वरिष्ठ नागरिक पंडित रामकिशन ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित किए। पंडित सहलेश शर्मा ने परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज के युवकों से उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित जयकिशोर, अमरना, डा. अशोक, मा. लोकेंद्र, विपिन, सुभाषचंद गौतम, जयभगवान शर्मा, रामपाल शर्मा, निर्वेश पंडित आदि मौजूद रहे।
41 दिवसीय अग्नि तपस्या प्रारंभ
पुरकाजी। शिव महाकाली सिद्धपीठ के महंत चैनदेव जी महाराज ने जनकल्याण के लिए 31 धुनों की 41 दिवसीय अग्नि तपस्या प्रारंभ कर दी है।
गांव मांडला में मिल रोड पर स्थित आश्रम पर अग्नि तपस्या मंगलवार से प्रारंभ की गई। चारों ओर 31 धुनों में शुरू के दिन प्रत्येक पर पांच उपले रखे गए। अगले दिन प्रत्येक पर छह उपले रखे। इसी तरह 41 दिन तक एक उपला बढ़ा कर रखा जाएगा। इससे पूर्व वे 108 धुनों की छह तपस्या कर चुके हैं। दिन में ग्यारह बजे से एक बजे तक धूनों के बीच में दो घंटे बैठते हैं और 41 दिन का मौन धारण हैं। दो बजे से चार बजे तक मौन खोलकर वहां आए पीड़ितों का उपचार करते हैं। कई दर्जन उनके शिष्य सेवा में मौजूद रहते हैं। जनकल्याण के लिए वे पीड़ितों का यज्ञ से मुफ्त में उपचार करते हैं।