फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाइवे पर 31 डेथ प्वाइंट चिन्हित

हाइवे पर 31 डेथ प्वाइंट चिन्हित

Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर 31 डेथ प्वाइंट चिन्हित
पचेंडा और रायपुर नंगली में अंडरपास का काम शुरू होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक 31 डेथ प्वाइंट चिह्नित कर लिए हैं। अथॉरिटी के अधिकारियों ने कहा कि आगामी दो माह में पचेंडा और रायपुर नंगली में अंडरपास का काम शुरू हो जाएगा। भंगेला और भैंसी में फ्लाईओवर और मंसूरपुर में फुट ओवर ब्रिज को मंजूरी मिल गई है।

कलक्ट्रेट लोकवाणी भवन में जिला प्रशासन और भाकियू नेताओं की मौजूदगी में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने अपनी पूरी योजना बताई। हाइवे पर प्रतिदिन होने वाले हादसों को देखते हुए अथॉरिटी से यह मांग की जा रही थी कि चिह्नित डेथ प्वाइंट को सुरक्षित किया जाए। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने बताया कि एनएचएआई ने 31 स्थानों पर अलग-अलग निर्माण के लिए अनुमति दे दी है। मेरठ और देहरादून के पीडी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी दो माह में सभी स्थानों पर निर्माण कार्य शुुरू हो जाएगा। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत की मौजूदगी में बताया कि खतौली और वहलना बाईपास के जिन किसानों का पैसा बाकी है, वह जल्द ही दे दिया जाएगा। इसके साथ ही भंगेला और भैंसी में फ्लाईओवर का निर्माण का कार्य दो माह के अंदर शुरु हो जायेगा। नावला कोठी के पास सर्विस लेन बनाई जायेगी। मंसूरपुर में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यहां फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा। पचेंडा और रायपुर नगली में अंडर पास बनाये जायेंगे। इन दोनो स्थानों पर एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed