{"_id":"5ac3cded4f1c1bce618b538e","slug":"71522781677-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बाधित रही इंटरनेट सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बाधित रही इंटरनेट सेवाएं
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस घंटे बंद रही इंटरनेट सेवाएं
मुजफ्फरनगर।
भारत बंद के दौरान शहर में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने जिले में माहौल बिगडने से बचाने के लिए मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी। व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को मेसेज भेजने से कहीं हालात बिगड न जाए इस कारण दस घंटे तक सेवाएं बंद रही।
सोमवार को दिन में हुए बवाल के बाद रात में 12 बजे तक अफसरों की बैठक चलती रही। जिले में स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रात्रि में ही इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया। रात्रि 12 बजे जीएम बीएसएनएल सालिम बेग को पत्र जारी किया गया। उनके गाजियाबाद में होने के कारण डीएम का पत्र उनके स्टेनो राधेश्याम सैनी को रात्रि में ही आवास पर उपलब्ध कराया गया। बीएसएनएल ने रात में ही पूरी प्रक्रिया की। मंगलवार को सुबह छह बजे से दिन में चार बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। ब्राड बैंड कनेक्शन की समस्त सेवाएं बाधित हो गई। इसी के साथ बीएसएनएल, आइडिया, एयरटेल, जियो रिलाइंस, वोडाफोन, यूनिनॉर की सेवा बंद रही। इंटरनेट बंद होने से आम आदमी सुबह के समय यह समझ नहीं पाया कि ऐसा क्या हो गया कि जो मोबाइल नहीं चल रहे। बाद में यह पता लगा कि इंटरनेट सेवाएं बंद है। लोगों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पडा। सरकारी दफ्तरों के साथ निजी दफ्तरों में भी कंप्यूटर पर काम नहीं हो सके। पूरे दिन लोग परेशान रहे। शाम को चार बजे जैसे ही इंटरनेट सेवाएं बहाल हुई लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस-प्रशासन को भी राहत मिली कि जिले में दूसरे दिन शांति रही।