{"_id":"5ab69ecd4f1c1bbc758b770c","slug":"71521917645-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने किया हाइवे पुनर्निर्माण का शुभारंभ
मीरापुर। बिजनौर से भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग के 47 किमी लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 व 119 का बहसूमा से बिजनौर तक का 47 किलोमीटर तक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त हाईवे के चलते दुर्घटनाएं हो रही है। हाईवे के क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निर्माण कराने का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया गया है। परियोजना निदेशक डीके चतुर्वेदी ने बताया कि हाइवे के दोनों ओर वर्षा के पानी की निकासी के साथ-साथ सड़क के गड्ढे भरकर मशीनों से दो कोट डाले जाएंगे। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 29 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। छह माह की निर्धारित अवधि में सड़क निर्माण कार्य का सांसद भारतेंद्र सिंह ने मोंटी तिराहे के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाइवे के दोनों ओर वर्षा का पानी निकालने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। केंद्र व राज्य सरकार प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता के प्रति संवेदनशील है। सभी हाइवे व लिंक मार्गों पर मरम्मत कार्य जारी है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद तंवर ने किया। इस मौके पर कोकिल काकरान, दिनेश धीमान, अजुन चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अरविंद गुर्जर, शुभम राजवंशी, धनवीर सिंह, बीपी सिंह, मोहित सिंह, वेदराम आदि मौजूद रहे।