फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्काउट से मिलती है सहायता की प्रेरणा

स्काउट से मिलती है सहायता की प्रेरणा

Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्काउट से मिलती है  सहायता की प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने कहा कि स्काउट से बच्चों को दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिविर में 600 बच्चों ने भाग लिया। वार्षिक परीक्षा की समाप्ति के बाद आयोजित शिविर में जिला संगठन कमिश्नर ने कहा कि मानसिक थकान दूर करने और शरीर में स्फूर्ति लाने का यह एक अच्छा माध्यम है। छात्रों में देशभक्ति, संगठन शक्ति, आपदा प्रबंधन और दूसरों की सहायता आदि गुणों का विकास होता है। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने स्काउट ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत की प्रस्तुति हुई। बच्चों को जिला ट्रेनिंग गाइड रेणु गर्ग ने प्रतिज्ञा, सिद्धांत, सलामी और विभिन्न प्रकार की तालियां ध्वनि की जानकारी दी। प्रशिक्षक के रुप में अमित सैनी, साक्षी, स्वाति, शेखर राणा, अमर भारद्वाज, शुभम ने छात्रों को टॉली बनाना, बायां हाथ मिलाना, आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। छात्रों ने बड़े उत्साह औैर जिज्ञासा पूर्वक भाग लिया। मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed