{"_id":"5a91b1464f1c1b9b248b6e36","slug":"71519497542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच सड़कों के लिए 60 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच सड़कों के लिए 60 करोड़ मंजूर
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
भाजपा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिले की पांच सड़कें केंद्र सरकार के सीएसआर से मंजूर करा दी हैं। इन सड़कों के लिए पैसा भी जारी हो गया है। देहात में बनने वाली इन सड़कों पर लगभग 60 करोड़ की लागत आएगी।
सांसद बालियान ने बताया कि जिले के ग्रामीण अंचल की सभी खराब सड़कों को बनवाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले की पांच सड़क सीएसआर से स्वीकृत कराई गई हैं। केंद्र से सड़कों का पैसा जारी भी हो गया है। इन सड़कों में देवबंद डाउन ब्रांच पटरी 12 किमी है, इसके लिए 13.75 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। बिरालसी से बुड्ढाखेड़ा मार्ग जो 12 किमी है, इसे लिए 12.33 करोड़ स्वीकृत किया गया है। सोफीपुर से लावड़ मार्ग जो 16.6 किमी है, इसके लिए 18.07 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। मंसूरपुर सिखेडा मार्ग जिसकी लंबाई 8.7 किमी है, इसके लिए 7.53 करोड़ की धनराशि स्वीकार की गई है। धनायन से शाहपुर मार्ग 6.5 किमी है, इसके लिए 7.45 करोड़ रुपया स्वीकार किया गया है।
अब हाइवे पर नहीं होंगे हादसे
सांसद संजीव बालियान ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर से खतौली के बीच में जो ऐसी जगह जहां हादसे होते हैं, यहां अंडरपास आदि के लिए 220 करोड़ रुपया केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। संधावली के पास रुकी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। मंसूरपुर और खतौली में अंडरपास आदि बनाकर हादसे रोके जाएंगे। इस तरह की व्यवस्था की जाएगी कि ग्रामीणों को सुविधाएं मिलें और हादसे न हों। उन्होंने यह भी कहा कि संधावली में 70 लोगों की मौत हादसों में हुई है, इसके लिए जिम्मेदार कौन है।