{"_id":"5a8b17d94f1c1b187e8b71a9","slug":"71519065049-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीन को निशान- ए-इकबाल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीन को निशान- ए-इकबाल अवार्ड
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीन को निशान- ए-इकबाल अवार्ड
मुजफ्फरनगर। गांव सांझक के एमआरडी स्कूल में हुए सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को अभिभावक उच्च शिक्षावान बनाएं। इस दौरान उर्दू शिक्षक तहसीन को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आल इंडिया तिब्बी कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल डॉ सैय्यद अहमद खान और जेएनयू दिल्ली के प्रॉफेसर मईनुद्दीन जिनाबड़े ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही तरक्की और कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। इस दौरान उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाईजेशन के कोआर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश उर्दू अनुवादक कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तहसीन अली को वर्ष 2018 के लिए निशान-ए-इकबाल अवार्ड से नवाजा गया है। यह खिताब उन्हें दिल्ली की इकबाल अकादमी और अवामी एकता वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दिया गया है। अताउर्रहमान अज्मली, चौधरी तनसीर, कलीम त्यागी, डॉ शमिमुल हसन, बदरउज्जमा खान, कारी शाहिद हुसैनी, मौलाना मूसा कासमी, शमीम कस्सार आदि मौजूद रहे।