{"_id":"5a8722724f1c1b410b8b9660","slug":"71518805618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ता भडक़े, सीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ता भडक़े, सीओ का घेराव
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। गोगा जाहरवीर मंदिर के पुजारी को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने रालोद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और पूर्व सभासद राजसिंह के विरुद्ध भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी। इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को वापस लेेने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया।
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर सीओ कार्यालय पर पहुंचे। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह का घेराव किया। जिलाध्यक्ष अजित राठी, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने रोष जताते हुए बताया कि मंदिर प्रकरण में पुलिस ने रालोद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और पूर्व सभासद राज सिंह पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। अगर पुलिस ने इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सीओ ने एसडीएम से मिलकर कार्रवाई को वापस लेने का आश्वासन दिया है। घेराव करने वालों में किशनपाल राठी, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र राठी, ओमपाल सिंह, सुधीर भारतीय, राहुल, अमित, पंकज राठी, देवेंद्र, प्रमोद अहलावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।