{"_id":"5a833b234f1c1b8e238b84c3","slug":"71518549795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस पब्लिक स्कूल को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस पब्लिक स्कूल को मिला सम्मान
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल को भारतीय खेल प्राधिकरण तथा फिजिकल एजूकेशन फांउडेशन आफ इंडिया के संयुक्त कार्यक्रम में विशिष्ट सम्मान दिया गया है। यह पुरस्कार विजन एवं मिशन ओलंपिक 2020 थीम पर आधारित चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।
नई दिल्ली के कंवेनशन सेंटर पर नौ और दस फरवरी हो हुए कार्यक्रम में 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के खेल विशेषज्ञ एवं अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय सांसद संजय पासवान, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, सांसद अशोक प्रधान आदि ने डीएस पब्लिक स्कूल को सम्मान दिया। डीएस पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक रजनीश शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया। फिजिकल एजूकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव पीयूष गोयल ने कहा कि युवाओं के बीच शारीरिक शिक्षा एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए डीएस पब्लिक स्कूल ने मुजफ्फरनगर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या संतोष जैन, एडमिनिस्ट्रिेटर गगन शर्मा, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।