फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगस्टर के विरोध में 13 को हड़ताल करेंगे वकील

गैंगस्टर के विरोध में 13 को हड़ताल करेंगे वकील

Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के विरोध में 13  को हड़ताल करेंगे वकील
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रंजन मित्तल पर गैंगस्टर लगाए जाने से वकीलों में आक्रोश है। इसके विरोध में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उप्र ने 13 फरवरी मंगलवार को हड़ताल करने की घोषणा की है।

नईमंडी निवासी रंजन मित्तल के खिलाफ निर्वतमान डीएम जीएस प्रियदर्शी के आदेश पर 31 जनवरी को शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी और महामंत्री सुगंध जैन ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उप्र के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को पत्र भेजकर उन्हें इसकी जानकारी दी। जिस पर शुक्रवार को चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने 13 फरवरी मंगलवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि रंजन मित्तल सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य हैं, जिनके खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले को लेकर 13 फरवरी को पश्चिमी उप्र के सभी जिलों के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। डीएम के माध्यम से सीएम योगी को ज्ञापन भेजकर इस मुकदमे को वापस लेने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed